{"_id":"6a4976e9bd7c944d60092be8","slug":"farmers-staged-a-protest-on-the-ambala-ludhiana-rail-section-ambala-news-c-36-1-amb1001-165745-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Sun, 05 Jul 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर सरहिंद स्टेशन के पास रेल लाइन पर धरना देते किसान। रेलवे
अंबाला। किसानों ने शनिवार को अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर प्रदर्शन किया। कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर सिख और किसान जत्थेबंदियों ने सरहिंद स्टेशन के पास रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर किए गए इस प्रदर्शन के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा छह ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरहिंद में रेलवे ट्रैक को जाम रखने का ऐलान किया था। लेकिन किसान जत्थेबंदियों ने दोपहर 1:30 बजे ही रेलवे ट्रैक खाली कर दिया था। हालांकि जाम के दौरान दिल्ली-अमृतसर-जम्मू रेल मार्ग पूरी तरह बाधित।
इसके चलते करीब आधा दर्जन अप-डाउन ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
सेना में तैनात मनोज व मुकेश ने ट्रेन संचालन प्रभावित होने के कारण स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में जाकर रोष जताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंफर्म सीट ट्रेन नंबर 22478 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत में थी और उन्हें आगे भी कानपुर के लिए नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन पकड़नी थी। वो सुबह 10 बजे कैंट स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन दो घंटे तक उन्हें ट्रेन की कोई जानकारी नहीं मिली और न ही उद्धोषणा प्रणाली से बताया गया कि ट्रेन 2 से 2.30 घंटे की देरी से आएगी, अन्यथा वो बस से ही नई दिल्ली चले जाते। संवाद