{"_id":"6515d692352dc0592206bfb4","slug":"farmers-son-sarabjot-aims-for-gold-in-asian-games-ambala-news-c-36-1-sknl1017-11246-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एशियन गेम्स में किसान पुत्र सरबजोत ने लगाया स्वर्ण पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एशियन गेम्स में किसान पुत्र सरबजोत ने लगाया स्वर्ण पर निशाना
विज्ञापन
अंबाला। किसान के बेटे धीन गांव के रहने वाले सरबजोत सिंह ने चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन वीरवार को शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत कर देशभर में अंबाला का नाम चमकाया। सरबजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। पदक जीतने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को बधाई दी।
सरबजोत छावनी के फिनिक्स क्लब में अभिषेक राणा की शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेता था। वहां भी परिजन बधाई देने पहुंचे और जश्न मनाया। वहीं सरबजोत के पिता जतिंद्र व कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत 2016 से उनके पास कोचिंग ले रहा है। उन्होंने बताया कि किसान का बेटा होने के बावजूद शूटिंग के खेल में इस कद्र खुद को झोंक दिया कि अभी तक करीब 21 पदक हासिल कर चुका है। सरबजोत सभी शूटिंग करने वालों के लिए एक प्रेरणा बन गया है और ऐसे में शूटिंग के प्रति भी युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
सरबजोत सिंह ने 20 वर्ष की आयु में ही निशानेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
सरबजोत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग जूनियर चैंपियनशिप में जर्मनी, ताइपे के दोहा में गोल्ड मेडल जीता।
सरबजोत ने मई 2022 को जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
भोपाल में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में एकल 10 मीटर एयर पिस्टल और टीम स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया।
10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 20 मेडल हासिल किए हैं।