फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmers-said-no-body-can-arrest

पुलिस को चेतावनी, नहीं होने देंगे ग्रामीणों की गिरफ्तारियां

Sat, 29 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 29 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
farmers-said-no-body-can-arrest

पिछले दिनों गांव मरदो साहिब में पशु चोरी करने आए युवकों से गांव में ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों की आधी रात को भिड़ंत हो गई थी। ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों ने दो चोरी के आरोपी व्यक्तियों को भैंस चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। जबकि चार चोरी के आरोपी भाग गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई और ग्रामीणों ने चोरी के दो आरोपियों को पीटकर अधमरा कर दिया था।

विज्ञापन


दोनों घायल चोरी के आरोपी पीजीआई में उपचाराधीन थे। इनमें से एक आरोपी ने दम तोड़ दिया था। इसी घटना के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी व ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने का और ग्रामीणों के खिलाफ एक चोरी के आरोपी की मौत की वजह से गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस इस मामले में ग्रामीणों की गिरफ्तारी करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बाबत इलाके के करीब पचास से ज्यादा गांवों के बाशिंदे पुलिस के खिलाफ खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को गांव मरदों साहिब गुरुद्वारे में इसी मसले पर उक्त गांवों की बाशिंदों की महापंचायत रखी गई। जिसमें काफी सरपंच, पंच, नंबरदार, ग्राम सचिव व सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। महापंचायत में उपस्थित 50 से ज्यादा गांवों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को साफ चेतावनी दे दी है कि चाहे कुछ भी हो जाए, पुलिस एक भी ग्रामीण की गिरफ्तारी नहीं कर सकती। यदि पुलिस ने ग्रामीणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया, तो पचास से ज्यादा गांवों के बाशिंदे थाने पहुंच जाएंगे। उसके बाद जो होगा, उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में लिए फैसले व तर्क
-महापंचायत में ये फैसला लिया गया कि पुलिस पर दबाव बनाया जाएगा कि वे ग्रामीणों पर किया गया गैर इरादतन हत्या का केस वापस ले, क्योंकि चोरी के आरोपी छह युवकों ने पहले ग्रामीणों पर हथियारों से हमला किया था। ग्रामीणों ने अपने बचाव में उनसे मुकाबला किया। जिसमें चार चोरी के आरोपी भाग खड़े हुए और दो की पिटाई की गई।
-इस मामले में ग्रामीणों की गिरफ्तारियां न की जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
-महापंचायत ने फैसला किया कि इस संबंध में 31 अगस्त को डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। जबकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व डीजीपी को ज्ञापन सौंपेंगे।
- गांव में ठीकरी पहरा पुलिस लगवाती है। अब पुलिस बताए कि इस तरह की अनहोनी में ग्रामीण अपनी रक्षा कैसे करें? पुलिस ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें, ताकि ऐसी घटनाएं न हो।

-ग्रामीणों की गिरफ्तारी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।
पुलिस बढ़ाए गांवों में गश्त
महापंचायत में पुलिस से ये भी मांग की गई कि वे गांवों में दिन व रात में पुलिस अपनी गश्त बढ़ाए। सरपंच परमजीत सिंह बड़ौला, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, हरकेश मोहड़ी, जरनैल सिंह बड़ौला, सुरजा सिंह मटहेड़ी, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, सुरेंद्र मोहन दुराना, डिंपल शर्मा भानोखेड़ी, बलकार सिंह, बलजिंद्र सिंह सुल्लर, हरपाल धन्यौड़ा, सुखदेव सिंह धन्यौड़ा, मस्तान ङ्क्षसह ठरवा, जय सिंह जलबेड़ा, कुलवंत खैरां, बलजिंद्र सिंह, बलविंद्र रवालों इत्यादि प्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में यदि पुलिस की गश्त नियमित होती रहे, तो मजाल है चोर पशु चुराने की हिम्मत करें। पुलिस गांव में गश्त बढ़ाएं और पशु चोरी की वारदातों को रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed