{"_id":"6213e754e911c701964d47c2","slug":"farmers-roared-in-the-deputy-commissioner-s-office-to-demand-compensation-ambala-news-knl997132154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग के लिए उपायुक्त कार्यालय में गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग के लिए उपायुक्त कार्यालय में गरजे किसान
विज्ञापन
अंबाला एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान यूनयिन के सदस्य।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जनवरी व फरवरी माह में हुई बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश की चपेट में आकर किसानों की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। बारिश से हुए नुकसान का मुआवजे की मांग के लिए संघर्ष कर रहे किसानों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने और मुआवजा दिलवाने की मांग उठाई।
इसके तहत पहले किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए। अनाज मंडी से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय में पहुंच गए। उपायुक्त कार्यालय में उन्होंने शासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी फसलों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। बहुत से छोटे किसान तो ऐसे हैैं, जिनकी सारी की सारी फसल ही बर्बाद हो गई है। इसी को लेकर उनकी ओर से पिछले दिनों भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए गिरदावरी करवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस ओर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किसान अभी भी कृषि विभाग के अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
किसान बोले- जल्द ही नहीं हुई गिरदावरी तो उठाएंगे बड़ा कदम
उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों ने कहा कि प्रशासन की ओर से अगर जल्द ही किसानों की बातों को नहीं सुना जाता है तो किसानों को मजबूरी में कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होते हैं तो उसकी सीधे जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बार-बार किसानों के हित में कार्य करने की बात की जा रही है और किसान उन्हीं हितों की पूर्ति के लिए सरकार व प्रशासन से मांग कर रहे हैं। इससे किसानों को खराब हुई फसलों के कारण जो परेशानी झेलनी पड़ रही है। उससे थोड़ी बहुत राहत मिल सके।

अंबाला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किसानों की समस्याएं सुनते अंबाला एसडीएम हितेश कुमार।- फोटो : Ambala
विज्ञापन