फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers reached Rachhedi to promote tribute meeting, protested when police stopped them

Ambala News: श्रद्धांजलि सभा का प्रचार करने रछेड़ी पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका तो किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Rachhedi to promote tribute meeting, protested when police stopped them
अंबाला। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेतृत्व में शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 45 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी किसान अभी तक मोर्चे पर डटे हुए हैं। वहीं 31 मार्च को अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में किसान शुभकरण की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इसी के तहत वीरवार को किसान नेता नारायणगढ़ के रछेड़ी गांव में पहुंचे और किसानों को जागरूक कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और आरएएफ की टुकड़ी वहां पहुंच गई और उन्हाेंने किसानों को रोका। दोनों आमने-सामने आ गए हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस किसानों को हिरासत में लेने आई थी। अब शुक्रवार को किसानों की अस्थि कलश यात्रा नारायणगढ़, बराड़ा आदि क्षेत्र के 36 गांवों से होकर गुजरेगी। वहीं दूसरी तरफ किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की सोच से बुधवार रात्रि को शंभू बॉर्डर के पास जंगल में एक ट्रक बीयर उतार दी थी। मोर्चा ने प्रशासन को ऐसी हरकतों को लेकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन


--------------

गर्मी को देखते हुए किसान बना रहे बांस की झोपड़ी
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान बांस की झोपड़ी बना रहे हैं। वह अपने आप को हर परिस्थिति के लिए तैयार बता रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी के नेतृत्व में हरियाणा में शहीद हुए जवान शुभकरण सिंह की कलश यात्रा लगातार गांव में आगे बढ़ रही है। इस कलश यात्रा को हरियाणा के लोगों से बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हर गांव से सैकड़ों लोग किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं।
विज्ञापन


------------
किसान नेता को पेश होने के लिए थमाया नोटिस
वहीं गांव गरनाला के किसान मंजीत सिंह पुलिस के बुलाने पर पेश नहीं हुए तो उन्हें दोबारा से नोटिस देकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे थाना सदर में तलब किया गया है। इसको लेकर उनके आवास पर पुलिस भी पहुंची थी। इस पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि सरकार 31 मार्च को अंबाला शाहपुर मोहडा अनाज मंडी में शहीद शुभकरण सिंह के होने वाले श्रद्धांजलि समागम से डर चुकी है और दमन कारी नीति अपना रहीं है। हम सब अपने नौजवान, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के साथ श्रद्धांजलि समागम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed