{"_id":"64c53fe3abd032787a0117e4","slug":"farmers-of-haryana-punjab-will-themselves-fix-embankments-of-ghaggar-river-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब के किसानों का ऐलान: घग्गर के टूटे तटबंधों को खुद करेंगे पक्का, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब के किसानों का ऐलान: घग्गर के टूटे तटबंधों को खुद करेंगे पक्का, बैठक में लिया फैसला
Sat, 29 Jul 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:05 PM IST
सार
पंजाब एरिया में घग्गर नदी के तटबंध पक्के न करने पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा में हुई मीटिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा-पंजाब सीमा से सटी घग्गर नदी के तटबंध टूटने के बाद अभी तक दुरुस्त न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को अंबाला के गांव सुल्लर गुरुद्वारा में हुई मीटिंग में दोनों राज्यों के 50 से अधिक गांव के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने अपने दम पर तटबंध को पक्का करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
घग्गर नदी के आसपास लगते 50 से अधिक गांव के किसानों ने फैसला लिया कि हर गांव से एक-एक हजार कट्टे मिट्टी के भरकर तटबंध पक्का करने के लिए लाए जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि अंबाला के साथ लगते घग्गर नदी के पंजाब एरिया में 2 जगह तटबंध टूटे हैं। जिसकी वजह से अंबाला में लाखों एकड़ फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन
बाढ़ आए को करीब 20 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। किसानों की लाखों एकड़ फसल खत्म हो चुकी है, लेकिन सरकार अभी भी गंभीर नहीं है। वह सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं। सरकार अन्य टूटे तटबंधों को भी पक्का करें।
विज्ञापन