फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers learned the tricks of planting mushrooms in a four-day training camp

चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों ने सीखे मशरूम लगाने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers learned the tricks of planting mushrooms in a four-day training camp
अंबाला सिटी। चार दिनों तक चले मशरूम उत्पादन शिविर का वीरवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अधिकतर युवाओं को देखते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज ने खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने परंपरागत खेती के स्थान पर नई फसलों को अपनाने के लिए किसानों द्वारा दिखाए जा रहे उत्साह के लिए भी किसानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह दौर परंपरागत फसलों की बिजाई के साथ कुछ नया करने का है। जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक आय के साधन उपलब्ध हो सकें और वह रोजगार पाने वालों के स्थान पर रोजगार देने वाली की श्रेणी में आएं। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक बलवान सिंह व सुनिता आहुजा, डॉ. देवेंद्र चहल, प्रो. जेएन भाटिया, प्रो. एसपी गोयल व अन्य वैैज्ञानिकों ने भी किसानों को प्रेरित किया। इसके साथ ही जिलास्तरीय किसान गोष्ठी में किसानों ने खेती की नई तकनीक पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed