{"_id":"6657b9e0729e9fa59005fa44","slug":"farmers-have-not-received-subsidy-on-horticulture-till-now-ambala-news-c-36-1-ame1006-123766-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बागवानी पर किसानों को अब तक नहीं मिला अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बागवानी पर किसानों को अब तक नहीं मिला अनुदान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले अनुदान की दूसरी किस्त अभी नहीं मिली है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। विभाग के पास अभी तक बजट नहीं आया है, जिससे कि समय पर किस्त का भुगतान नहीं किया।
अधिकारियों का कहना है कि चुनावों के बाद उनका बजट मिल जाएगा। इसके बाद किसानों को अनुदान की राशि दे दी जाएगी। अभी तक विभाग को वर्ष 2023- 2024 में पंजीकृत 44 किसानों का 15 लाख 14 हजार 494 रुपये अनुदान देना है। ये किसान अपने बागों में फलों का उत्पादन करते हैं। बीते वर्ष की पहली किस्त किसानों को दे दी गई है। गौरतलब है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में बागवानी के लिए अनुदान राशि की योजना शुरू कि गई थी।
जिला अंबाला में कुल 25 हेक्टेयर में फलों के बाग है। विभाग की ओर से बेर, चीकू, लीची, आंवला, नाशपाती, आड़ू, आलू बुखारा फलों के विविधीकरण बाग लगाने के लिए विभाग तीन वर्षों में एक एकड़ के लिए 32 हजार 500 रुपये का अनुदान देता है। सामान्य क्षेत्र के लिए 25 हजार 500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। यह भी तीन वर्षों में दिया जाता है। आम अमरूद, अनार,आडू और अंगूर के लिए भी विविधिकृत क्षेत्र के लिए 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है और सामान्य क्षेत्र के लिए 43 हजार रुपये अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
जून से शुरू होगा नया सत्र
जिले में बागवानी के लिए जून माह से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा पंचकूला में मंगलवार को बैठक की जाएगी। बैठक में ही नए चरण के लिए मानक और लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। फिलहाल नए चरण के लिए पोर्टल बंद पड़े हैं।
वर्जन
विभाग ने वर्ष 2023-2024 की पहली किस्त जारी कर दी है। दूसरी किस्त भी चुनावों के बाद दे दी जाएगी। फिलहाल विभाग को बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही राशि दे दी जाएगी। नए सत्र के लिए भी तैयारियां जोरों पर हैं।
-डॉ. विरेंद्र सिंह ,जिला बागवानी अधिकारी अंबाला