{"_id":"6776ed909aa6bfb85f02f8f8","slug":"farmers-disappointed-with-diljit-pm-talks-ambala-news-c-36-1-amb1002-135402-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिलजीत-पीएम वार्ता से किसानों में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिलजीत-पीएम वार्ता से किसानों में निराशा
विज्ञापन
अंबाला। पिछले किसान आंदोलन में गायक दिलजीत दोसांझ ने किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद की थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। मगर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिलजीत की मुलाकात का वीडियो आने के बाद से किसानों में निराशा दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर किसानों ने बाकायदा लिखकर पोस्ट किया है। किसान नेता और किसान मजदूर मोर्चा के मीडिया विंग को देख रहे तेजवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रचलित स्टार में अपना हीरो मत खोजो, असली हीरो सड़कों पर भीषण ठंडी रातों में संघर्ष कर रहा है।
लोगों के हीरो जगजीत सिंह डल्लेवाल जैसे लोग होने चाहिए जो संघर्ष में जान तक की परवाह नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता हमेशा विभिन्न दबावों से जनता के हीरो को प्रभावित करती आई है, ऐसे में लोगों को सोचना चाहिए कि वह किसे अपना हीरो मानते हैं।