फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers demanded early payment of sugarcane by submitting memorandum

ज्ञापन सौंपकर किसानों ने की गन्ने का जल्द भुगतान करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded early payment of sugarcane by submitting memorandum
नारायणगढ़। नारायणगढ़ चीनी मिल बणौंदी से जुड़े गन्ना उत्पादक किसानों ने गन्ने की पेमेंट शीघ्र देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शुक्रवार को संयुक्त किसान कमेटी के सदस्यों ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग भी की है। किसानों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से गन्ने की पेमेंट को लेकर चीनी मिल बणौंदी के प्रबंधकों से परेशान हैं। चीनी मिल बणौंदी बिजली बनाकर एचवीपीएनएल को देता है। उसका पैसा अबकी बार किसानों को नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की भांति इस पेमेंट का पैसा भी किसानों को दिया जाए। इसके अतिरिक्त पंचकूला जिला के नयागांव में चीनी मिल बणौंदी के नाम 64 एकड़ भूमि है, जिसको पिछले सप्ताह उपायुक्त पंचकूला ने नारायणगढ़ चीनी मिल बणौंदी के साथ अटैच कर दिया है। किसानों ने मांग की कि जमीन को रिकवर करके किसानों को उनके गन्ने का भुगतान किया जाए। मांगपत्र में किसानों ने कहा कि नौ फरवरी को नारायणगढ़ व शहजादपुर खंड के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, तोरिया, आलू, आदि की फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने मांग की कि ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआयना करवाकर किसानों को उनका मुआवजा दिलाया जाए। इस अवसर पर संयुक्त किसान कमेटी के सिंघाड़ा सिंह रछेड़ी, सलिन्द्र कुमार, जसविंद्र सिंह, बलबीर सिंह, योगिन्द्र, जसबीर सिंह, जसपाल, रामकुमार, कुलबीर सिंह, मनविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed