फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers are demanding speedy payment of compensation along with law on MSP

Ambala News: एमएसपी पर कानून सहित जल्द मुआवजे मिलने में तेजी की मांग कर रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers are demanding speedy payment of compensation along with law on MSP
किसान बहादुर सिंह
अंबाला सिटी। लंबे समय से ही किसान अपनी मांगों और मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। अब प्रदेश में होने वाले चुनाव के बाद उन्हें फिर से उम्मीद है कि सरकार उनके हितों की ओर भी ध्यान देगी और अन्नदाता को उसका हक मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल का सही दाम मिल जाए और खराब फसलों का मुआवजा सही समय पर मिले तो किसानों को बहुत राहत मिलेगी। कर्ज माफी भी किसानों का बड़ा मुद्दा रहा है। किसानों की मांग है कि सरकार को आर्थिक स्थिति के आधार पर किसानों का कर्ज माफ कर देना चाहिए। जिससे किसान भी सिर उठाकर जीवन यापन कर सके।
विज्ञापन

एमएसपी पर बने कानून
किसान जसमेर सिंह ने कहा कि एमएसपी पर कानून बन जाए तो किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिल जाएगा। वर्तमान में हरियाणा में एमएसपी तो है लेकिन अच्छी किस्म की फसलों को भी एमएसपी से अधिक दाम नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल उठान प्रणाली में हो सुधार
किसान बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष धान और गेहूं के सीजन में उठान को लेकर हमेशा ही समस्या होती है। इसलिए उनकी सरकार से मांग है कि उठान के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए। जिससे किसानों को कम परेशानी हो।
उपकरण खरीदने में मिले मदद
किसान रघुबीर सिंह ने कहा कि सरकार उपकरणों पर राहत तो देती है। लेकिन वे उपकरण सीमित ही है। उनकी मांग है कि सरकार को सभी कृषि उपकरणों के लिए राहत देनी चाहिए।
कर्ज लेने में मिले सुविधा
किसान दीपक ने कहा कि कर्ज लेने के लिए किसानों को बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। सरकार को किसानों को कर्ज लेने के लिए बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए।

बीज मिलने में मिले सहुलियतें
किसान ओंकार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बीज के दाम बढ़ते जा रहे है। लेकिन बीज की खरीद के लिए कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार को बीज खरीद के लिए भी किसानों को राहत देनी चाहिए।

किसान बहादुर सिंह

किसान बहादुर सिंह

किसान बहादुर सिंह

किसान बहादुर सिंह

किसान बहादुर सिंह

किसान बहादुर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed