फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmers agitation

गारंटी मांगने वाले दें इस्तीफा, मैं एक घंटे में दिलवा दूंगा पेमेंट : हुड्डा

Sat, 29 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 29 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
farmers agitation
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो मंत्री मिल प्रबंधन से गारंटी मांग रहे हैं, वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें, मैं एक घंटे के भीतर इन किसानों को उनकी बकाया पेमेंट दिलवा दूंगा। वे शुक्रवार को नारायणगढ़ शुगर मिल के सामने गन्ना की बकाया राशि लेने के लिए धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का दम भरने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में न तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही उन्हें खाद, बिजली उपलब्ध हो रही है। हालात इस कदर बदतर है कि यूरिया खाद भी पुलिस की मौजूदगी में थानों में बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसान इस बात के साक्षी हैं कि पूर्व की इनेलो-भाजपा गठबंधन सरकार के समय बकाया गन्ने के भुगतान को कांग्रेस सरकार ने न केवल ब्याज सहित दिलवाया था बल्कि हमारे दस वर्षों के शासनकाल में मिल की तरफ किसी भी किसान की एक पाई भी बकाया नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में सभी परेशान
पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार की तुलना अंधेर नगरी चौपट राजा से करते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में किसान, कर्मचारी आंदोलनरत हैं, लोगों का व्यापार चौपट हो चुका है, जमीनों के भाव गिर चुके हैं, महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन सरकार के प्रतिनिधि सिर्फ जुमलेबाजी में जुटे हुए हैं। उन्होंने मंच से सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के अंदर सभी किसानों की पेमेंट न हुई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर किसानों के संघर्ष को समर्थन देगी।


भुगतान नहीं किया तो जारी रहेगा धरना
इस अवसर पर भाकियू के जिला प्रधान रूप सिंह बख्तुआ ने घोषणा की कि जब तक गन्ना उत्पादकों को उनके गन्ने के पाई-पाई का भुगतान नहीं हो जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उधर, भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हलका विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पैतृक आवास पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, निर्मल सिंह, पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस राम किशन गुर्जर, कैलाशो सैनी, संजय छोकर, पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता, धूम सिंह नगौली, विजेंद्र गिल, अर्जुन गुर्जर तथा भारतीय किसान यूनियन से रूप सिंह बख्तुआ, मलकीत सिंह, बलदेव सिंह, रमेश राणा, भीम सिंह राणा, रविंद्र सिंह पंचकूला, सुरेश पाल, राम पाल, शिवकुमार चौहान, साधा सिंह, रणजीत सिंह, रोहताश राणा, गुलाब सिंह, हरबंस सिंह हुसैनी, दलबीर बेरखेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed