{"_id":"69d8066226cb6b0e2c07acbb","slug":"farmer-trapped-in-the-labyrinth-of-the-portal-chakka-jam-announced-for-the-11th-ambala-news-c-36-1-amb1001-161278-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पोर्टल के चक्रव्यूह में फंसा किसान, 11 को चक्का जाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पोर्टल के चक्रव्यूह में फंसा किसान, 11 को चक्का जाम का एलान
विज्ञापन
नारायणढ़ में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मौजूद किसान।
नारायणगढ़। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सरकार की नीतियों और मंडियों में व्याप्त जटिल पोर्टल व्यवस्था के खिलाफ वीरवार को किसान महापंचायत की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत में सरकार को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी के विरोध में 11 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर सड़क जाम किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सिंगारा सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह, ब्लॉक प्रधान नरमेल संधू सहित भारी संख्या में किसान नेता और प्रदेश भर से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
चमन गुज्जर को सौंपी युवा इकाई की कमान
महापंचायत के दौरान संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए राकेश टिकैत ने चमन गुज्जर को हरियाणा भाकियू (टिकैत ग्रुप) का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। टिकैत ने चमन गुज्जर सहित करीब 25 युवाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी।
प्राकृतिक मार और पोर्टल की मार से बेहाल किसान
राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा का किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सरसों, गेहूं और आलू की फसल को तबाह कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार की जटिल पोर्टल प्रणाली ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के मालिकाना हक, बैंक खातों की त्रुटियों और परिवार पहचान पत्र जैसी बाधाओं के कारण किसानों का भुगतान अटका हुआ है, इससे वे अपनी जमीन बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
एमएसपी कानून और पुरानी व्यवस्था की मांग
टिकैत ने सरकार से मांग की कि वर्तमान पोर्टल प्रणाली को तुरंत बंद कर पुरानी मेरी फसल-मेरा ब्योरा व्यवस्था के तहत सरल खरीद सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर नीतियां बना रही है। इसका खामियाजा किसान और छोटे व्यापारी दोनों भुगत रहे हैं।