फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer leader's video goes viral, says - SDO should get transferred, will not spare

Ambala News: किसान नेता की वीडियो वायरल, बोले- एसडीओ करवा ले ट्रांसफर, बख्शेंगे नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader's video goes viral, says - SDO should get transferred, will not spare
अंबाला सिटी। किसान युवा के बाद उनके पिता की एक वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि एसडीओ या तो अपनी ट्रांसफर करवा लें, नहीं तो बख्शेंगे नहीं। उन्होंने एसडीओ को एक संगठन का बंदा बताया। वह खेत में अन्य किसानों के साथ दिख रहे हैं। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को किसान युवा नेता की वीडियो वायरल हो गई थी। जिसमें उन्होंने एसडीओ को धमकी दी थी। इसको लेकर सोमवार को कृषि विभाग अधिकारी उपायुक्त से मिले थे। उपायुक्त ने कृषि विभाग अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि वह पराली जलाने पर चालान करें, अगर उनको कोई समस्या आती है तो प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गांव शाहपुर व फतेहगढ़ में पराली जलाने पर कृषि विभाग ने किसानों पर केस दर्ज किए थे। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने रविवार को गुरुद्वारा श्री मरदों साहिब में बैठक बुलाई थी। यूनियन नेताओं ने कहा था कि अगर प्रशासन तीन दिन में पराली का समाधान करता है तो ठीक है, नहीं तो वह पराली जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed