{"_id":"69fc493a809d66207a020ec0","slug":"family-creates-ruckus-over-death-of-child-during-treatment-at-mm-sadopur-in-ambala-police-arrive-on-the-scene-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: एमएम सद्दोपुर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: एमएम सद्दोपुर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
Thu, 07 May 2026 01:41 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 07 May 2026 01:41 PM IST
सार
नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी मृतका आकृति (9) के पिता सतविंद्र का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 40 दिन पहले अस्पताल लाए थे। तभी से बच्ची उपचाराधीन थी।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सद्धोपुर स्थित एमएम अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत के बाद वीरवार को परिजनों ने हंगामा किया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
पिछले 40 दिन से अस्पताल में दाखिल बच्ची ने वेंटीलेटर पर 5 मई को दम तोड़ा था। उस समय भी अस्पताल प्रबंधन के बीच बहस हुई थी लेकिन स्टाफ ने उचित कार्रवाई की बात बोलकर परिजनों को भेज दिया था। भारी संख्या में परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचे। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी मृतका आकृति (9) के पिता सतविंद्र का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 40 दिन पहले अस्पताल लाए थे। तभी से बच्ची उपचाराधीन थी।
विज्ञापन
उपचार के दौरान रात के समय स्टाफ ने गले में पाइप डालते समय गलत जगह पाइप मार दिया था जिस कारण खून बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टर आए लेकिन बच्ची की तबीयत बिगड़ती चली गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकारा है।