फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Families who sell drugs will be socially boycotted

Ambala News: नशा बेचने वाले परिवारों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Families who sell drugs will be socially boycotted
अंबाला। अंबाला शहर डेहा कॉलोनी के प्रधान गोगी की अध्यक्षता में बुधवार को बिरादरी की महापंचायत हुई। इस दौरान कई ठोस निर्णय लिए गए। इस अवसर पर बिरादरी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्मैक या अन्य नशा बेचने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे लोगों को वे खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। महापंचायत में जिले के साथ पड़ोसी राज्यों के भी बिरादरी से जुड़े ओहदेदारों ने हिस्सेदारी की। महापंचायत का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

महापंचायत के मुखिया प्रधान गोगी ने कहा कि नशा तस्करी की वजह से डेहा बिरादरी पूरे प्रदेश में बदनाम है। इसी वजह से पुलिस लगातार उनकी बिरादरी के लोगों को लक्ष्य बनाकर परेशान कर रही है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसीलिए अब बिरादरी के उन परिवारों को चिह्नित कर हैं जोकि स्मैक व दूसरे नशे बेचने का कारोबार करते हैं। ऐसे परिवारों को पहले तो यह धंधा छोड़ने के लिए कहा जाएगा। अगर वह नहीं मानते है तो फिर सामाजिक बहिष्कार होगा। उन परिवारों की सूची पुलिस को दी जाएगी ताकि कोई बेकसूर परिवार पुलिस कार्रवाई का शिकार न हो सके। कोशिश होगी ऐसे परिवारों के घर भी सील करवाएंगे। इसके लिए एक पंद्रह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

टैक्स देने के बावजूद नहीं मिलती सुविधा
इस महापंचायत में कहा कि सरकार को टैक्स देने के बजाय उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती। उनकी कॉलोनी के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। यहां न कोई सफाई कर्मचारी आता है न ही पीने के पानी की बेहतर सुविधा है। इन लोगों ने साफ कहा कि अब नशा बेचने वाले परिवारों की वजह से वे पूरी बिरादरी को बदनाम नहीं होने देंगे। इसके लिए जरुरत पड़ी तो और ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान गोगी रामू, विक्की, हरीश कुमार, वेदप्रकाश, किरण, मेदू, रामनाथ, कालू, दीपक, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed