फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Factory, hotels, shops and warehouses sealed for non-payment of property tax

संपत्ति कर जमा नहीं कराने पर फैक्टरी, होटल, दुकान और गोदाम सील किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Factory, hotels, shops and warehouses sealed for non-payment of property tax
संपत्ति कर जमा न कराने वालों पर मंगलवार को फिर कार्रवाई हुई। नगर परिषद की टीम ने बकाएदार डी मेट्रो पोल होटल को सील कर दिया। बस अड्डे के समीप स्थित होटल पर 44 लाख 39 हजार रुपये बकाया था। वहीं होटल मालिक रमन अग्रवाल ने नगर परिषद की कार्रवाई को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि पिछले दो माह से वह कई बार नगर परिषद सचिव के पास कर संबंधित खामियों को दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगा चुक हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की कार्रवाई के दौरान होटल मालिक और सचिव के बीच काफी बहस भी हुई। सचिव राजेश कुमार ने नगर परिषद द्वारा की कार्रवाई को सही ठहराते हुए होटल खाली करवाकर सील करा दिया। इसके अलावा टीम ने कुलदीप नगर में दो लोहे की फैक्टरियों को भी सील किया। मौके पर एक फैक्टरी मालिक ने नगर परिषद की टीम को 4 लाख 52 हजार रुपये का चेक थमा दिया। जिस कारण फैक्टरी पर लगाई गई सील खोल दी गई। वहीं आत्माराम द्वारा 2 लाख 58 हजार 136 रुपयों की बकाया राशि अदा किए जाने पर फैक्टरी से सील खोल दी गई। परिषद की टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए एक लाख 39 हजार रुपये बकाया होने पर वीना रानी की दुकान व गोदाम को भी सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed