फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Facilities for physiotherapy will increase, separate blocks will be built.

Ambala News: फिजियोथेरेपी के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे अलग-अलग ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Facilities for physiotherapy will increase, separate blocks will be built.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बना फिजियोथेरेपी सेंटर: संवाद - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
- कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचीं अल्ट्रासोनिक, इंटरफेशियल करंट, ट्रेक्शन थेरेपी की तीन नई मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में दर्द, मांसपेशियों की जकड़न से परेशान मरीजों के लिए जल्द फिजियोथेरेपी का दायरा बढ़ाया जाएगा। अस्पताल में तीन हाईटेक अल्ट्रासोनिक थेरेपी, इंटरफेशियल करंट थेरेपी, ट्रेक्शन थेरेपी मशीनें पहुंच गई हैं। मशीनों के आने के बाद फिजियोथैरेपी सेंटर महज एक बड़े हॉल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभाग ने इसे अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर एक सुव्यवस्थित सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कैंट के नागरिक अस्पताल की बेसमेंट में ही फिजियोथेरेपी सेंटर के हॉल के आसपास अलग-अलग कमरे नुमा पार्टिशंस बनाए जाएंगे ताकि मशीनों को अलग-अलग जगह लगाया जा सके।
अब तक अस्पताल में फिजियोथैरेपी का कार्य काफी हद तक मैनुअल होता था, जिसमें समय अधिक लगता था व मरीजों की संख्या के हिसाब से सुविधाएं कम थीं। अब विभाग को 5 नई अत्याधुनिक मशीनें प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों की खासियत यह है कि ये डिजिटल स्क्रीन व एडवांस सिस्टम से लैस हैं। थेरेपी करते समय स्क्रीन पर भी देखा जा सकेगा। साथ ही एक साथ 10 मरीजों की मशीन के जरिये एक साथ फिजियोथैरेपी की जा सकेगी।
विज्ञापन

सर्वाइकल व मांसपेशियों की गहरी चोट में फायदेमंद है मशीन
अस्पताल में आई अल्ट्रासोनिक थेरेपी मांसपेशियों की गहरी चोट व हीलिंग रिपेयर में कारगर साबित है। ट्रेक्शन थेरेपी मशीन कमर दर्द व सर्वाइकल जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगी। इन नई मशीनों को अलग से ब्लॉक बनाने के बाद इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। मशीनों के आने से अब मरीजों को निजी सेंटरों पर भारी-भरकम फीस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें अस्पताल में ही विश्वस्तरीय तकनीक से इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजियोथेरेपी की तीन नई मशीन आ गई हैं। अस्पताल के बेसमेंट में ही फिजियोथेरेपी सेंटर के साथ नए ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। अभी नीचे सफाई का काम चल रहा है। जल्द इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed