फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Extra coaches to be added to 20 major trains; facility available starting the 4th.

Ambala News: 20 प्रमुख ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, चार से मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Extra coaches to be added to 20 major trains; facility available starting the 4th.
​भिवानी से कालका के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस। रेलवे
- गर्मी की छुट्टियों के बाद घरों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला। गर्मी की छुट्टियों के बाद कार्यस्थल और घरों की तरफ लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस परेशानी को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अलग-अलग रेल मार्ग पर चलने वाली एकता एक्सप्रेस, अजमेर-अमृतसर आदि ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का आदेश जारी किया है। यह सुविधा चार जुलाई से प्रभावी होगी।
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 20 प्रमुख ट्रेनों में कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, एसी और जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
ट्रेन नंबर 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी एकता एक्सप्रेस,19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस, 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर,14866/14865 जोधपुर-वाराणसी, 14735/14736 श्री गंगानगर-अंबाला कैंट-श्री गंगानगर, 54754/54753 श्री गंगानगर-बठिंडा-श्री गंगानगर, 54756/54755 श्री गंगानगर-बठिंडा-श्री गंगानगर, 54766/54765 बठिंडा-धूरी-बठिंडा, 12482/12481 श्री गंगानगर-दिल्ली-श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली, 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिला-लालगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 20473/20474 दिल्ली सराय रोहिला-उदयपुर-दिल्ली, 14854/14853 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर, 14864/14863 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर, 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर, 14714/14713 दिल्ली-सीकर-दिल्ली, 12463/12464 दिल्ली-जोधपुर-दिल्ली, 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर, 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर, 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, उन्हें यात्रा के दौरान जनरल क्लास के रूप में ही माना जाएगा। इसका लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो अंतिम समय में टिकट बुक करते हैं। अधिकांश ट्रेनों में यह कोचों की बढ़ोतरी 31 जुलाई तक लागू रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर यह सुविधा अगस्त की शुरुआत तक भी जारी रहेगी। -- प्रवक्ता, उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed