फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Explosion in fast food shop shakes main market, three including father and son burnt

Ambala News: फास्टफूड की दुकान में धमाके से दहला मुख्य बाजार, पिता-पुत्र सहित तीन झुलसे

Mon, 11 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Explosion in fast food shop shakes main market, three including father and son burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। मुख्य बाजार स्थित साईं मार्केट की फास्टफूड की दुकान में रविवार सुबह 10 बजे अचानक जोरदार धमाके से आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। लगभग एक किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे में नारायणगढ़ माजरी निवासी दुकान मालिक मनीष कुमार सहित बर्गर खाने आया व्यक्ति हरजिंदर व उसका छह वर्षीय पुत्र जसकीरत झुलस गए।
चीख पुकार और शोर सुनने के बाद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर लाया गया। फिर यहां से तीनों को छावनी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुकान में धमाका किस कारण से हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया सिलेंडर फटने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती घायलों के संबंध में डॉक्टर का कहना है कि बच्चे सहित दोनों व्यक्ति के चेहरे, हाथ और पैर झुलस गए हैं, हालांकि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहजादपुर की साईं मार्किट में इटालियन बर्गर के नाम से फास्टफूड की दुकान है। रविवार सुबह दुकान के मालिक ने दुकान खोली तभी उसके पास पिता पुत्र बर्गर आदि सामान लेने आये थे। जैसे ही दुकानदार उन्हें सामान बनाकर देने लगा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसके साथ ही दुकान में खड़े दो लोग बाहर आकर गिरे। इसके अलावा सामने की दुकान पर खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं, जबकि दुकान के पास ही खड़े पांच बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के शीशे से लेकर शटर तक टूटे, दीवारें भी गिरी

बताया जाता है कि जिस दुकान में धमाका हुआ उसके साथ लगती दो दुकानें तो टूटी हैं। इसके अलावा करीब 20 फीट दूर स्थित दुकानों के शीशे भी टूट गए। कुछ दुकानों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं तो कुछ दुकानों के शटर टूट गए।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से घटना से संबंधित तथ्य जुटाए

हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से तथ्य जुटाए। पहले यह बताया जा रहा था कि दुकान में ब्लास्ट रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुआ है,परंतु बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि दुकान में दो गैस सिलेंडर थे, जो कि सही हालत में मिले। स्थानीय कुछ दुकानदारों ने दुकान में गैस रिसने की भी बात की। अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि फास्टफूड की दुकान में आखिर कैसे ब्लास्ट हुआ।

टीमों की जांच रिपोर्ट से होगी कारण की पुष्टि

थाना प्रभारी शहजादपुर सुरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। ब्लास्ट में दुकानदार व उसकी दुकान पर सामान लेने आये पिता-पुत्र झुलस गए हैं, जिनका छावनी नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर बम निरोधक दस्ते व फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया था। टीमों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed