{"_id":"65ecd7caa3e256521c0ccda4","slug":"expiry-date-food-being-sold-at-the-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-119607-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेशन पर बिक रहा एक्सपायरी डेट का जनता खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेशन पर बिक रहा एक्सपायरी डेट का जनता खाना
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर जनता खाना एक्सपायरी डेट का बेचा जा रहा है। यह मामला पड़ताल में सामने आया है। जब स्टाल पर जाकर जनता खाना मांगा गया तो सात मार्च का जनता खाना हाथ में पकड़ा दिया। ऐसे ही आधा दर्जन स्टालों पर जनता खाना ही नजर नहीं आया।
इसमें प्लेटफार्म एक पर ही दो स्टाल शामिल थे, वहीं स्टाल नंबर 4, 12, 36 और 67 पर भी जनता खाना नहीं था। जबकि स्टाल पर कर्मी अलग-अलग बहाने बनाते नजर आए। कुछ बोले की जनता खाना बिक गया है तो कुछ बोले अभी आया नहीं है, आ जाएगा। लेकिन जनता खाना न होने का खामियाजा जनरल श्रेणी के यात्रियों और स्टेशन से बिहार को जाने वाली ट्रेनों में सवार होने वाले श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्हें जनता खाने की जगह दूसरे खाद्य पदार्थ ख्ररीदने पड़ रहे हैं जोकि उनकी जेब पर भी भारी पड़ रहे हैं। वहीं इस संबंध में रेलवे को भी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन
बेचने की नहीं रुचि
रेलवे ने आमजन की सुविधा और जेब को देखते हुए मात्र 15 रुपये में 7 पूरी,आलू की सब्जी और आचार सहित पैकेट देने का प्रावधान किया है। लेकिन स्टाल पर तैनात कर्मी जनता खाने को बेचने में रूचि नहीं दिखाते। इसके अलावा वो भटूरे-छोले, चावल-छोले और कुलचे बेचने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं क्योंकि इन का प्रति प्लेट रेट 30 रुपये और इससे अधिक है।
वर्जन
जनता खाने को लेकर पहले ही सभी स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए थे। पीछे भी कुछ स्टालों पर कार्रवाई की गई थी। इस समस्या के समाधान को लेकर जल्द ही औचक निरीक्षण किया जाएगा और जिस भी स्टाल पर जनता खाना नहीं होगा, उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।