{"_id":"69c053fa49ce15de8c0a4a37","slug":"ex-serviceman-duped-of-rs-2361-lakh-in-the-name-of-sending-him-to-america-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160215-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक से ठगे 23.61 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक से ठगे 23.61 लाख
विज्ञापन
बराड़ा। डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक सीवन माजरा गांव निवासी गुरचरण सिंह से 23.16 लाख की धोखाधड़ी हो गई। एजेंट ने उनके बेरोजगार बेटे को डंकी के रास्ते अमेरिका भेजने का सपना दिखाया था।
पीड़ित का आरोप है कि अमेरिका न भेज पाने पर जब रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि खुदकुशी कर पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। बराड़ा थाना पुलिस ने एजेंट रमनदीप पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीआरएस ग्लोबल कंपनी के जाल में फंसा परिवार : पीड़ित गुरचरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास कोई जमीन-जायदाद नहीं है और बेटा बेरोजगार है। किसी परिचित के माध्यम से उन्हें पीआरएस ग्लोबल कंपनी के संचालक रमनदीप सिंह के बारे में पता चला। आरोपियों ने वाया कनाडा डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचाने के लिए 35 लाख रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन
अप्रैल 2024 में 5 लाख रुपये और पासपोर्ट सौंप दिए थे, इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में तथा नकद राशि के रूप में कुल 23.61 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि यह भारी-भरकम राशि उन्होंने दूसरों से ब्याज पर पकड़कर दी थी। इसका ब्याज वह आज भी चुका रहे हैं और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।