फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   EVM strong room camera is switched off, complaint made

Ambala News: ईवीएम स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद, की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
EVM strong room camera is switched off, complaint made
ईवीएम स्ट्रांग रुम के बाहर कैमरों से जुड़ी स्क्रीन की जांच करते सहायक निर्वाचन अ​धिकारी। - फोटो : Samvad
अंबाला। नगर परिषद के चुनावों को लेकर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रुम का कैमरा बंद हो गया। मंगलवार सुबह लगभग 7.30 बजे एसडी कॉलेज पहुंचे वार्ड 17 के आजाद प्रत्याशी चंद्र छिब्बड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बाकायदा इसकी शिकायत कैंट एसडीएम विनेश कुमार से की। मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार को एसडी कॉलेज भेजा और मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जब कैमरों की जांच की तो इसमें से 10 नंबर कैमरा बंद मिला। जब इससे जुड़ी तकनीकी खामी देखी गई तो पाया कि तेज हवा के कारण कैमरे की तार हिल गई थी और इस कारण कैमरा बंद हो गया था। उन्होंने आजाद प्रत्याशी को समझाया कि बाकी सभी कैमरे चल रहे हैं और जो कैमरा स्क्रीन पर बंद नजर आ रहा है, उसका बैकअप भी उनके पास है, अगर वो उसे देखना चाहत हैं तो वो उन्हें दिखा दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

12 कैमरों से हो रही निगरानी
नगर परिषद अंबाला सदर के चुनाव दो मार्च को संपन्न हुए थे। इसके बाद चुनावों के बाद यहां सभी 32 वार्डों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया था जोकि अब 12 कैमरों की निगरानी में है। इसके लिए दो बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इसके अलावा दर्जनभर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी यहां लगाई है। इसके अलावा यहां सिर्फ अधिकृत व्यक्ति के ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के कारण 10 नंबर कैमरा बंद हो गया था। इसे दुरुस्त करवा दिया गया है। मौके पर जाकर जांच की गई थी और आजाद उम्मीदवार की शिकायत का निवारण भी करवा दिया गया है।
विनेश कुमार, एसडीएम अंबाला कैंट।

ईवीएम स्ट्रांग रुम के बाहर कैमरों से जुड़ी स्क्रीन की जांच करते सहायक निर्वाचन अधिकारी।

ईवीएम स्ट्रांग रुम के बाहर कैमरों से जुड़ी स्क्रीन की जांच करते सहायक निर्वाचन अधिकारी।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed