{"_id":"6ab1839ffdfcfb8b3809c310","slug":"even-an-ordinary-looking-person-can-possess-extraordinary-capability-cm-ambala-news-c-36-1-amb1002-170006-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण दिखने वाले में भी हो सकती है असाधारण सामर्थ्य : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधारण दिखने वाले में भी हो सकती है असाधारण सामर्थ्य : सीएम
विज्ञापन
भगवान वामन द्वादशी मेले में आयोजित भजन संध्या के दौरान कम नायब सिंह सैनी लोगों को संबोधित करते
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की प्रथम संध्या का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वामन का अवतार हमें सिखाता है कि किसी का मूल्य उसके बाहरी रूप या वैभव से नहीं आंका जाना चाहिए। साधारण दिखने वाले व्यक्ति में भी असाधारण सामर्थ्य हो सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबाला से अपने आत्मीय लगाव का जिक्र करते हुए सनातन धर्म सभा को मेले की गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ वर्षों से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आस्था और संस्कारों का संगम है। उन्होंने कहा कि भगवान वामन का संदेश है, जब मन से अहंकार घटता है, तभी सेवा का भाव जागृत होता है। उन्होंने सनातन धर्म सभा के सेवा कार्यों की भी सराहना की।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि अंबाला की पहचान त्याग और धर्म से जुड़ी है। भगवान वामन ने राजा बलि के अहंकार को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी। समारोह में प्रसिद्ध गायक गुरमुख खान, दिलावर कौशिक और गुलाब सिद्धू ने भजनों व धार्मिक गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन
अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के आवास पहुंचे सीएम
समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री सेक्टर-7 स्थित सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष व मेला संयोजक नरेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचे, जहां उनका शॉल व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसपी अजीत सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।