{"_id":"6770585a31345f15400dd074","slug":"even-after-a-month-mobile-toilet-did-not-reach-the-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-135133-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महीने बाद भी बस अड्डे पर नहीं पहुंचा मोबाइल शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महीने बाद भी बस अड्डे पर नहीं पहुंचा मोबाइल शौचालय
विज्ञापन
अंबाला। एक महीने बाद भी नारायणगढ़ बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए अस्थायी मोबाइल शौचालय नहीं लगाया। यह शौचालय नगर पालिका नारायणगढ़ की ओर से लगाया जाना है।
इस शौचालय के लिए महाप्रबंधक की ओर से नगर पालिका को 25 दिन पहले पत्राचार भी किया जा चुका है। बता दें कुछ समय पहले नारायणगढ़ के लोग मुख्यमंत्री से कैंप कार्यालय में मिले थे। जहां पर उन्होंने महिला शौचालय की मांग की थी। इसके बाद रोडवेज को निर्देश मिले कि नारायणगढ़ बस स्टैंड पर मोबाइल शौचालय लगाया जाए। फिलहाल नारायणगढ़ बस अड्डे पर एक महिला शौचालय से काम चलाया जा रहा है।
बता दें छह दिसंबर को महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा द्वारा नगरपालिका को एक पत्र लिखा गया। इस पत्र में बताया गया कि जब तक नारायणगढ़ बस स्टैंड और कर्मशाला नारायणगढ़ का स्पेशल रिपेयर कार्य आरंभ नहीं होता तब तक महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई मोबाइल शौचालय खड़ा किया जाए।
विज्ञापन
1988 में बना था नारायणगढ़ का बस स्टैंड, मौजूदा समय में यह बस स्टैंड छह काउंटर का है। यह बस स्टैंड का क्षेत्र फल लगभग 10 एकड़ तक है। जिसमें पांच एकड़ में बस स्टैंड और पांच एकड़ के लगभग वर्कशॉप बनी हुई है। नारायणगढ़ बस अड्डा से रोजाना 100 के करीब बसें हरिद्वार, अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, यमुनानगर,दिल्ली, देहरादून, शिमला,चंडीगढ़ और पंजाब के लिए संचालन करती है। इसके अलावा यहां से रोजाना तीन से चार हजार की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।
वर्जन
कुछ दिन पहले नारायणगढ़ नगर पालिका से कर्मचारी आए थे, जिन्होंने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बराड़ा से मोबाइल शौचालय से ले आएं। जबकि यह शौचालय नगर पालिका के कर्मचारियों को लाकर लगाना है।
अशोक कुमार, इंचार्ज बस स्टैंड, नारायणगढ़।