फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after 52 days, the drug smuggler is still at large

Ambala News: 52 दिन बाद भी नशा तस्कर गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Even after 52 days, the drug smuggler is still at large
सीआईए थाने से भागा आरोपी नरेंद्र। फाइल फोटो
अंबाला। 13 नवंबर को सीआईए की गिरफ्त से भागा नशा तस्कर 52 दिन बीत जाने के बाद भी काबू नहीं आया है। इसलिए आरोपित सीआईए कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच की रिपोर्ट भी जल्द ही एसपी रेलवे के समक्ष पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कर्मचारियों के निलंबन सहित अन्य आरोपों का निर्धारण किया जाएगा। दरअसल, आरोपी को पकड़ने के लिए हिसार डीएसपी की अगुवाई में जांच टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

टीम को 45 दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करवाने के लिए एसपी ने दिए थे लेकिन 45 दिन बाद भी रिपोर्ट अभी पेश नहीं हो पाई है। जबकि आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए और जीआरपी की टीमें पहले ही पुरजोर प्रयास कर चुकी हैं। इस दौरान हिमाचल पुलिस की भी मदद ली गई। बावजूद इसके आरोपी काबू नहीं आया। आरोपी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वो चरस को मुंबई लेकर जाने वाला था। मुखबिर की सूचना पर सीआईए ने हिमाचल निवासी आरोपी नरेंद्र को पकड़ा था लेकिन रात के समय नरेंद्र सीआईए कर्मचारियों को धक्का देकर भाग गया था। इसके बाद टीमों की लगातार छापेमारी के बावजूद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया था। सीआईए की गिरफ्त से भागे आरोपी के मामले में 14 नवंबर को अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें छह को आरोपी बनाया गया। इसमें नशा तस्कर नरेंद्र सहित सीआईए में तैनात उप निरीक्षक परमजीत सिंह, सिपाही कृष्ण कुमार नंबर 560, सिपाही अनिल कुमार 02, सिपाही पवन कुमार 212 व सिपाही कृष्ण नंबर 28 शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed