फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after 10 days, the police are empty handed in the case of the prisoner who escaped from Central Jail

Ambala News: सेंट्रल जेल से भागे बंदी के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 23 Aug 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 23 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Even after 10 days, the police are empty handed in the case of the prisoner who escaped from Central Jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेंट्रल जेल से बंदी सुखबीर को फरार हुए 10 दिन बीतने के बावजूद भी पकड़ में नहीं आया है। समय बीतने के साथ-साथ बंदी को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि इस मामले में जेल प्रशासन व इलाका पुलिस अपने-अपने स्तर पर गहनता से जांच कर रहे हैं। सेंट्रल जेल के अलावा इलाका पुलिस ने जेल के बाहर आने-जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर लगे करीब 50 सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है लेकिन आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
बंदी के पास फोन भी न होने के कारण साइबर सैल की भी मदद नहीं मिल पा रही है। पंचकूला के चंडी मंदिर थाना पुलिस की मदद से भी आरोपी सुखबीर के नाडा साहिब के पास झुग्गी झोपड़ी वाले घर में दबिश दी जा रही है व परिजनों से भी जानकारी लेने के बाद कोई मदद नहीं मिल रही। ऐसे में जेल की सुरक्षा पर सवाल के साथ-साथ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक बंदी फरार होने के 10 दिन बाद भी काबू नहीं हो सका।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भाग गया था बंदी

बंदी सुखबीर पंचकूला में पार्क के बाद युवतियों को अश्लील इशारे करने के आरोप में अंबाला सेंट्रल जेल में 11 अगस्त को आया था। 13 अगस्त को बंदियों की गिनती बंद होने के समय सुखबीर नहीं मिला, तभी बंदी पुलिस की टीम को चमका देकर फरार हो गया था इस मामले में जेल प्रशासन ने ड्यूटी स्टाफ से दो को सस्पेंड कर दिया था, जबकि एक एएसआई से स्पष्टीकरण भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस व सीआईए की टीमें बंदी की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- मुकेश, कार्यवाहक थाना प्रभारी बलदेव नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed