{"_id":"68a787957a6e46f70402a76a","slug":"entrepreneurship-development-day-celebration-organized-ambala-news-c-36-1-amb1003-148210-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उद्यमिता विकास दिवस समारोह का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उद्यमिता विकास दिवस समारोह का आयोजन किया
Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकुला हरियाणा के तत्वावधान में उद्यमिता विकास दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ और संस्थागत नवाचार परिषद द्वारा किया गया। समारोह के मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉक्टर देशराज बाजवा रहे। उन्होंने कहा कि उद्यमिता स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम है, जिससे बेरोजगारी की समस्या का निदान होता है और अर्थव्यवस्था का विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप की महता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमें अपने अंदर छिपे उद्यमी की पहचान करनी चाहिए और उसे व्यवाहारिक रूप में लाने की दिशा में तन्मयता से कार्य करना चाहिए। मंच संचालन प्रो. प्रियंका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थागत नवाचार परिषद से प्रो. शगुन आहूजा, उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ से प्रो. नायब सिंह और प्रो. गुरविंद्र सिंह, प्रो. अंजना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन