फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entrepreneurs angry over getting less compensation for flood

Ambala News: बाढ़ का कम मुआवजा मिलने से उद्यमी नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs angry over getting less compensation for flood
अंबाला। बाढ़ के कारण अंबाला छावनी में उद्यमियों को हुए नुकसान के बाद कम मुआवजा मिलने से उद्यमी नाराज हैं। उनका कहना है कि इस दौरान करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ था लेकिन सरकार ने बहुत कम मुआवजा जारी किया है।
विज्ञापन

उद्यमियों के अनुसार मुआवजे के तौर पर व्यापारियों को सिर्फ 5.75 करोड़ ही मिले हैं जोकि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। साइंस कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों का कहना है कि उन्हें तो अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार ने 93 बाढ़ पीड़ितों को पांच करोड़ 75 लाख 24 हजार 296 रुपये का मुआवजा दे दिया है और यह पैसा उनके संबंधित बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे उनके नुकसान की भरपाई होगी और वे अपनी आजीविका एक बार फिर शुरु कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं कुल 107 आवेदनों में से 14 को अमान्य करार दिया गया है। लगभग आठ माह बाद यह मुआवजा मिला है। सरकार द्वारा जारी की गई राशि का भुगतान नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। वहीं कुछ खातों में कमी के चलते कुछ फंड ट्रांसफर नहीं हो पाया है। अब ऐसे लोगों से दूसरे खाते मांगे गए हैं ताकि उन्हें भी सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा अंबाला छावनी के बाढ़ पीड़ित उद्योगपतियों को जो मुआवजा राशि जारी की गई है वो ऑनलाइन आवेदन के तहत की गई है। इसमें ऑनलाइन आईडी का जिक्र किया गया है। इसमें सबसे कम मुआवजा आईडी नंबर 4286 को 4186 रुपये का मिला है। जबकि सबसे अधिक मुआवजा आईडी नंबर 8268 को 21 लाख 66 हजार 513 रुपये मिला है।

उल्लेखनीय है कि अंबाला में 09 जुलाई को बाढ़ आई थी। इस दौरान निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए थे। अंबाला छावनी में सबसे ज्यादा नुकसान टांगरी क्षेत्र के ईद-गिर्द हुआ था। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की इमारतों व मशीनरी का नुकसान हुआ था जोकि करोड़ों में था। उधर टांगरी बांध क्षेत्र में रहने वाले रमेश, गौतम, संतोष, पुष्पा आदि ने बताया कि उनके मोहल्लों में सैकड़ों घर बाढ़ में डूब गए थे और उनका सारा सामान भी खराब हो गया था। सरकारी मुआवजे के लिए उन्होंने आवेदन भी किया था। लेकिन न तो कोई पूछताछ करने आया और न ही कोई मुआवजा मिला।


107 बाढ़ पीड़ितों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 93 आवेदकों को लगभग 5.75 करोड़ रुपये का मुआवजा उनके खातों में प्रदान किया गया है। 14 आवेदन दस्तावेजों की जांच के दौरान अमान्य पाए गए हैं। अभी नए आवेदन को लेकर कोई विभागीय जानकारी नहीं है।

- सतिंद्र सिवाच, उपमंडल अधिकारी, अंबाला कैंट।


बाढ़ के कारण 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। मुआवजे को लेकर कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी साथी ने बताया कि उसे मुआवजा मिला है। अगर 5.75 करोड़ रुपये मुआवजे के तहत जारी किए गए हैं तो यह बेहद कम है।
- गौरव सोनी, असीमा महासचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed