फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Engine failure of trial special train near Ambala, Ambala-Delhi rail route disrupted

Haryana: मोहड़ी के पास ट्रायल स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, बाधित रहा अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग

Tue, 02 May 2023 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 08:57 PM IST
सार

चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी सहित चार अन्य ट्रेनें अंबाला छावनी स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन का संचालन क्यों थम गया, इसकी जानकारी लेने के लिए यात्री बार-बार सुविधा केंद्र पर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Engine failure of trial special train near Ambala, Ambala-Delhi rail route disrupted
कैंट स्टेशन पर अटकी शताब्दी और पश्चिम एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच दौड़ रही ट्रायल स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इंजन मंगलवार सुबह लगभग 11.20 बजे अंबाला से नई दिल्ली की तरफ जाने वाले रेल मार्ग पर अंबाला क्षेत्र के मोहड़ी के पास बंद हुआ। इस कारण दिल्ली के रास्ते आवागमन करने वाली पांच ट्रेनें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फंस गई। इसमें चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन भी शामिल थी।

विज्ञापन


शताब्दी के रुकने से यात्री परेशान नजर आए क्योंकि उन्हें नई दिल्ली से आगामी सफर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। दूसरी ओर, ट्रेन का संचालन क्यों थम गया, इसकी जानकारी लेने के लिए यात्री बार-बार सुविधा केंद्र पर जा रहे थे। वहीं रेल मार्ग के प्रभावित होने की सूचना नहीं दी जा रही थी। इस कारण यात्री बार-बार स्टेशन मास्टर के कमरे में जा रहे थे। लगभग दो घंटे बाद ट्रायल स्पेशल ट्रेन में दूसरा इंजन लगाया गया और ट्रेनों का संचालन शुरु किया गया।
विज्ञापन


यह ट्रेनें अटकी
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली कालका शताब्दी का अंबाला कैंट स्टेशन से रवाना होने का समय दोपहर 12.47 बजे का है, जबकि ट्रेन कैंट स्टेशन से लगभग एक घंटे की देरी से एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुई। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर ही फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच ट्रायल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था। वापसी में ट्रेन का इंजन मोहड़ी में फेल हो गया था। इस कारण अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक लगभग एक घंटे तक प्रभावित रहा। इसमें चंडीगढ़ शताब्दी सहित कुछ अन्य ट्रेनें शामिल थी। -राम चानना, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला कैंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed