{"_id":"6876c767188fdb16580b8733","slug":"encroachment-removed-from-roadside-ambala-news-c-36-1-amb1002-146114-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क के किनारे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क के किनारे से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को अंबाला जगाधरी राजमार्ग से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स संचालकों और सड़क किनारे खड़े होने वाले फड़ी संचालकों का सामान जब्त कर लिया।
इसके साथ ही दुकानों के बाहर रखा जेनरेटर भी जब्त करने की तैयारी की गई। हालांकि कुछ संचालकों को जनरेटर छत के ऊपर रखवाने की चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार साथ रहे।
उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी। इधर नगर परिषद की टीम को देखते ही दुकानदार सर्विस लेन पर फैले अपने सामान को समेटने में जुटे दिखाई दिए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। महेश नगर के पास रिलायंस कंपनी के सिग्नेचर फ्रैश आउटलेट के बाद 50 से अधिक ट्रालियां सिर्विस लेन पर रखी हुईं थी। जिन्हें देकर नगर परिषद सचिव बिफर गए। उन्होंने स्टोर के कर्मचारियों को चेतावती देते हुए सभी ट्रालियों को जब्त कर लिया। इसके बाद जैन मंदिर से कुछ दूरी पर दुकानदारों ने सड़क पर ही जेनरेटर लगा रखे थे। ऐसे में एक बार तो सचिव ने जेसीबी से जनरेटर को उठाकर ट्रैक्टर में रखवाना शुरू कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने विनती की तो उन्होंने कनेक्शन काट कर चेतावनी देते हुए जेनरेटर को छत पर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अस्पताल के बोर्ड को तोड़ा : शॉपिंग स्टोर मोर ने भी कैंट में कई स्थानों पर अवैध तरीके से होर्डिंग लगाए हुए हैं। ऐसे में नप की टीम ने सबसे पहले तो बिजली के पोल पर लगे बोर्ड को हटाया। इसके बाद धवन अस्पताल के बोर्ड को भी जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया। वहीं यहीं पर कुछ कोचिंग संस्थानों व हेयर सैलून ने सर्विस लेन पर कब्जा करते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए थे। जिसके कारण सर्विस लेन के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था। उन्हें भी जेसीबी की मदद से हटाया गया। वहीं सड़क किनारे नारियल की फड़ी लगाने वालों के तख्त काे भी जब्त किया गया। इसके बाद शाम तक नप का अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी रहा। ब्यूरो