फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed from Mazar, action went on for a long time

Ambala News: मजार से हटाया अतिक्रमण, देर तक चली कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Mazar, action went on for a long time
शहर में हज़रत बाबा पीर बहेड़े शाह से अतिक्रमण हटाने के दौरान पीडब्ल्यूडी बीएडंआर विभाग अ​धिकारी
अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सामने सेक्टर-7 में हजरत बाबा पीर बेहड़े शाह की मजार से पीडब्ल्यूडी बीएडंआर ने मंगलवार को अतिक्रमण हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के लिए दोपहर में कार्रवाई शुरू की गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अर्थमूर्विंग मशीन से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई देरशाम तक चली।
विज्ञापन

अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान सड़क पर वाहन चालक भी खड़े होकर देखने लगे। सड़क पर भीड़ भी लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से मौके पर एक वकील भी पहुंचे। उनका कहना था कि उन्हें पता चला था कि जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई के ऑर्डर दिखाने की मांग भी की। इस पर काफी देर तक बातचीत होती रही।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए बीते मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। इस पर पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार 19 नवंबर तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। वहीं, पीर के यहां कार्रवाई न करने को लेकर पीर के गद्दीनशीन की ओर से कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। इसके बाद विभाग ने दोपहर में कार्रवाई शुरू कर दी। यहां सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत राज विभाग से एसडीओ गौरव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि अभी वे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। यह कार्रवाई अधूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद प्रशासन जागा है। वह यहां से पूरा अतिक्रमण हटवाएंगे। यहां दुकानें भी नाजायज लगी हुई हैं। अगर नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की तो वह इसको लेकर आगामी कार्रवाई करेंगे। उधर, सेक्टर-7 में हज़रत बाबा पीर बहेड़े शाह के गद्दीनशीन अकबर अली साबरी ने बताया कि वह 1992 में कोर्ट से केस जीत चुके हैं। उनके नाम 3 मरले की रजिस्ट्री है। उनका पीडब्ल्यूडी व एचएसवीपी के साथ कोर्ट केस चल रहा है।
विहिप ने किया था रोड जाम कर प्रदर्शन
दरअसल, 12 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने पीर के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि पीर पर अतिक्रमण किया जा रहा है। परिषद व दल सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से कार्रवाई न करने पर विरोध जताया था। प्रदर्शन के दौरान पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने 19 नवंबर तक अतिक्रमण तोड़ने का समय मांगा था। अब यह कार्रवाई की गई।

वर्जन
रोड के साथ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की जमीन है। उनका कुल एरिया 800 स्कवेयर फुट है। यह रोड पंचकूला एनएचएआई के पास होता था। 2023 में यह रोड उनके पास आ गया था। उन्होंने अपनी जगह से अतिक्रमण हटाने के लिए निशानदेही करवाई थी और अतिक्रमण हटाने के लिए आठ नोटिस भी पीर संचालकों को दिए गए थे। अब पीर संचालकों की ओर से कोर्ट में अतिक्रमण न हटाने को लेकर एप्लीकेशन लगाई थी लेकिन कोर्ट ने यह एप्लीकेशन डिसमिस कर दी। इसके बाद अतिक्रमण हटवाया गया।
दलबीर सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग।

शहर में हज़रत बाबा पीर बहेड़े शाह से अतिक्रमण हटाने के दौरान पीडब्ल्यूडी बीएडंआर विभाग अधिकारी

शहर में हज़रत बाबा पीर बहेड़े शाह से अतिक्रमण हटाने के दौरान पीडब्ल्यूडी बीएडंआर विभाग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed