फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Empty plots lying in sectors become headache

Ambala News: सेक्टरों में पड़े खाली प्लाट बने सिरदर्द, न निगम न एचएसवीपी लेता जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Empty plots lying in sectors become headache
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टरों में पड़े खाली प्लाॅट लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। खास तौर पर उन लोगों को ज्यादा परेशानी आ रही है, जिनके घरों के पास यह खाली प्लाॅट पड़े हैं, क्योंकि न तो इन प्लाॅटों में सफाई होती है और न ही बरसाती पानी निकलता है। जिससे लोगों के घरों में जहरीले सांप-कीड़े घुस रहे हैं और खाली प्लाटों में गंदगी से मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी है। उल्लेखनीय है कि यह मुद्दा सेक्टर-10 एसोसिएशन के चुनाव में भी उठ रहा है। इस बारे में लोग पदाधिकारियों को भी बता रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन खाली प्लाॅटों में सफाई की जिम्मेदारी न तो निगम और न ही एचएसवीपी अधिकारी लेते हैं। शहर के सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 में यह स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


बॉक्स
खाली प्लाॅटों से पड़ोसियों को हो रही ज्यादा परेशानी : सचदेवा
नगर निगम के मनोनीत पार्षद व सेक्टर-7 रेजीडेंट सोशल कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि सेक्टरों में एचएसवीपी के खाली प्लाॅट पड़े हैं। इन प्लाॅटों में पानी खड़ा रहता है। न तो एचएसवीपी और न ही निगम इन प्लाॅटों की सफाई करते हैं। इन प्लाटों के मालिक यहां नहीं रहते। एचएसवीपी ने पॉलिसी के तहत नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जेज साल भर के बनाए हुए हैं और वह भी कुछ ही प्रतिशत मात्र हैं। महिलाओं के लिए तो और भी कम हैं। कई लोगों ने प्लाट खरीद लिए, मगर बनाए नहीं है। कई प्लाट तो एचएसवीपी के खाली पड़े हैं जो अभी तक बेचे नहीं है। इन खाली प्लाॅटों की वजह से पड़ोसियों का जीना हराम हो गया है। लोगों के घरों में जहरीले सांप घुस आते हैं। इन प्लाटों में बरसाती पानी जमा है।
विज्ञापन


बॉक्स
सेक्टर-10 एसोसिएशन चुनाव में लोग उठा रहे मुद्दा
दरअसल, सेक्टर-10 में वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव होना है। यहां दो पक्ष चुनाव को लेकर आमने-सामने हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी जीत के बाद खाली प्लाॅटों के मुद्दे का हल करवाने की बात कह रहे हैं और इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे ताकि खाली प्लाॅट धारकों पर जुर्माना लगाने को लेकर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
सेक्टरों में सफाई की जिम्मेदारी निगम के पास

अगर कोई प्लाॅटधारक सेक्टरों में खाली प्लाट छोड़ता है तो एचएसवीपी उससे चार्ज लेता है। सेक्टरों में सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। नगर निगम को सेक्टर पहले हैंडओवर हो गए थे।
दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed