फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Empower other women by empowering yourself: Shaktirani Sharma

खुद सशक्त होकर दूसरी महिलाओं को सशक्त करें: शक्तिरानी शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Empower other women by empowering yourself: Shaktirani Sharma
अंबाला शहर स्थित डीएवी कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करती मेयर शक्तिरा? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में वूमेन सेल द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर सलिल दोसाज के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अंबाला शहर की प्रथम महिला मेयर शक्ति रानी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप अपने आप में विश्वास जगाकर चुनौतियों का सामना करें । खुद सशक्त होकर अन्य महिलाओं को सशक्त करें ताकि जीवन के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी हो और राष्ट्र की उन्नति हो सके । तभी वास्तव में सशक्तिकरण होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर सलिल ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए बेटियों को समान अवसर दिए जाने बहुत जरूरी हैं। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने स्वयंसेवकों से अंबाला शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए उनके अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हुई विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राधा प्रथम, कविता द्वितीय और प्रीति सैनी तृतीय स्थान पर रही। रिंकी और प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर का अवलोकन मेयर शक्तिरानी शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन वुमन सैल की सह-संयोजिका प्रोफेसर प्रियंका मलिक व डॉक्टर गरिमा सुमरान ने किया। प्रोफ़ेसर शिवानी डावर कार्यक्रम की संयोजिका रहीं । इस अवसर पर आरपी मक्कड़, पार्षद फ़क़ीर चंद, गुरप्रीत शाना, जीएस चोपड़ा (सदस्य, डीएवी प्रबंधक समिति), डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अनिल गोयल, प्रोफेसर मोनिका शर्मा, प्रोफ़ेसर किरण, डॉ. मधु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed