फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employment fair organised at Gandhi Memorial National College

Ambala News: गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में लगाया रोजगार मेला

Fri, 26 Sep 2025 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 04:26 AM IST
सार

अंबाला के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और मैक्डोनाल्ड जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी ने चयन प्रक्रिया चलाई। विद्यार्थियों की संवाद क्षमता और नेतृत्व गुणों का आकलन किया गया।

विज्ञापन
Employment fair organised at Gandhi Memorial National College
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कैंपस ड्राइव में मौजूद छात्र व कंपनी प्रतिनि​धि। प्रवक्

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य डॉ रोहित दत्त के निर्देशन में किया गया। इस ड्राइव में कॉलेज के साथ जीएनआई मुलाना, गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, जीएमआईईटीआई रादौर और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कैंपस ड्राइव में प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी मैक्डोनाल्ड ने भाग लिया। कंपनी की ओर से एचआर प्रेरणा सोनी, ऑपरेशन कंसल्टेंट प्रीतपाल सिंह, दीपंकर एवं रोहित डोगरा उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले ग्रुप डिस्कशन आयोजित किया गया, इसका संचालन प्रेरणा सोनी, प्रीतपाल सिंह और दीपंकर ने किया। इसके बाद अंतिम चरण में साक्षात्कार आयोजित हुआ। इसका नेतृत्व ऑपरेशन कंसल्टेंट रोहित डोगरा ने किया। इस संपूर्ण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की संवाद क्षमता, नेतृत्व गुण, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed