फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees were honored with wreaths

Ambala News: कर्मचारियों को पुष्पमाला पहना दिया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Employees were honored with wreaths
मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।
अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। प्रधानाचार्य ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मंच पर पुष्पमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग समाज की आधारशिला होती है, संपूर्ण समाज इसके ऊपर टिका होता है। इसके उपरांत विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए हवन कराया।
विज्ञापन

लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा के मार्गदर्शन में किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राथमिक विभाग में मुख्याध्यापक अनिल कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन

श्रमिक दिवस पर बांटे उपहार
अंबाला सिटी। शहर स्थित एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में कार्यरत श्रमिकों का सम्मान किया गया। कक्षा नौवीं की छात्रा वनिशा ने मजदूर की जिंदगी कविता प्रस्तुत कर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने कर्मचारियों के सम्मान में लघु नाटिका प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने किया कविता और नृत्य प्रस्तुत
अंबाला। छावनी के जीएमएन पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर कक्षा नौवीं के बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में भाषण दिया। साथ ही कविता और नृत्य की प्रस्तुति की। बच्चों ने स्कूल के इन कामगारों के लिए चिट्ठियां बनाई और टॉफी, चॉकलेट, कार्ड भी दिए। स्कूल प्रधानाचार्या रितु घई ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की।

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed