{"_id":"636175295484f67c2e22dc9b","slug":"employees-strike-ends-mess-problem-persists-ambala-news-knl126147395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, गंदगी की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, गंदगी की समस्या बरकरार
विज्ञापन
बराड़ा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति की घोषणा के पश्चात भी इलाके में गंदगी का आलम है। मुख्य बाजार में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अभी तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आरंभ नहीं किया गया है। इस कारण क्षेत्र में बदबू का माहौल है। कस्बा की प्रयास, नागरिक मंच, वरिष्ठ नागरिक सभा आदि सामाजिक संस्थाओं ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र इस समस्या को निपटाने की गुहार लगाई है, अन्यथा नागरिक अपने घरों का कूड़ा नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर डालने को विवश होंगे।
बैंक रोड पर बड़े गुरुद्वारे वाली गली में नाली में मिट्टी और कूड़ा भरा पड़ा है। इससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पंजाबी मार्केट के श्यामलाल, जय भगवान, बलविंद्र सिंह, डॉ. शिवकुमार, अर्जुन लाल, वजीर चंद, सचिन व सनी का कहना है कि नाली में मलबा काफी महीनों से अटा पड़ा है परंतु नगर पालिका के सफाई कर्मचारी इसे अनदेखा कर रहे हैं। मलबे के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर गली में आ जाता है। दुकानदारों को दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों का प्रकोप सहना पड़ता है। इन दिनों डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में लोगों को बीमारी का भय सता रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को बार-बार कहने के बाद भी कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। गंदगी व दुर्गंध से दुकानदार अपने निजी बजट से सफाई का कार्य करवाने को विवश हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नपा प्रशासन से नाली की सफाई करवाने के उपरांत उक्त स्थान पर पाइप डालकर नाली बनाए जाने की मांग की है।