फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees put on duty at bus stops

Ambala News: बस अड्डों पर लगाई कर्मचारियों की डयूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Employees put on duty at bus stops
होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं का रखेंगे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली का त्योहार नजदीक आते ही अपने-अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ छावनी बस अड्डे पर बढ़ने लगी है। त्योहार के इस उल्लास के बीच यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के बस अड्डों पर इंतजाम किए गए हैं।
इन दोनों प्रमुख बस अड्डों पर निरीक्षक के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यह टीम यात्रियों की सहायता और भीड़ प्रबंधन के लिए मुस्तैद रहेगी। चंडीगढ़ से अंबाला होते हुए नारनौल, हिसार, सिरसा और दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के सुचारू संचालन के लिए सिटी बस अड्डे पर कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रियों को सही समय पर बसें उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर नजर
इसके अलावा, अंतरराज्यीय रूटों पर भी विशेष नजर रहेगी। चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से यूपी और दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या होली के दौरान काफी अधिक रहती है। रोडवेज ने स्पष्ट किया है कि इन सभी व्यस्त मार्गों पर यात्रियों की संख्या की लगातार निगरानी की जाएगी जिन रूटों पर भी सवारियों का दबाव अधिक होगा, वहां तुरंत अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज का उद्देश्य होली पर अपने परिवार के पास जा रहे किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed