{"_id":"610af5fb8ebc3e88d6797f34","slug":"employees-protested-outside-factory-ambala-news-knl788863147","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी के बाहर कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी के बाहर बुधवार सुबह हंगामा हो गया। फैक्टरी के कर्मचारियों ने मालिक पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने के आरोप लगाया है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। बाद में मामला शांत हो गया।
कर्मचारी सुनील कुमार, तरसेम लाल, विजय कुमार, कृष्ण चंद, संजीव कुमार, सुखदर्शन, सुंदर लाल व राजीव भंडारी सहित लगभग 26 कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 30 साल से फैक्टरी में काम कर रहे हैं। उन्हें कम तनख्वाह दी जाती है और मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। रजनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उसे बाजू पकड़कर धक्का देते हुए फैक्टरी से बाहर निकाल दिया गया। राजीव भंडारी ने भी बताया कि उसके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ, वहीं कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्ति के 2 महीने रह गए हैं और उसे भी बाहर निकाल दिया गया।
जब इस संबंध में मालिक नीरज गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी 1919 से चल रही है, आज तक ऐसी कोई बात नहीं हुई। वह अपने कर्मचारियों को पारिवारिक सदस्यों की तरह रखते हैं। शराब पीकर गाली-गलौज करने व दुर्व्यवहार करने के आरोप निराधार हैं। सभी कर्मचारी सम्मानीय हैं। सभी कर्मचारियों को समस्याओं का समाधान करने के लिए बुलाया गया है।