फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employee reprimanded for finding camera in toilet

Ambala News: शौचालय में कैमरा देख कर्मचारी को लगाई फटकार

Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Employee reprimanded for finding camera in toilet
अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर शौचालय में कर्मचारी से जवाब लेते विभागीय अ​धिकारी। संवाद - फोटो : udhampur news
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बने शौचालय में कैमरा देखकर अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा सहित आरपीएफ की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त भड़क गईं और उन्होंने कर्मचारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसकी इजाजत से उसने शौचालय में कैमरा लगवाया है, वहीं उसकी कुर्सी महिला शौचालय के पास लगी देखकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी ने इस मामले को लेकर ठेका रद्द करने की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा रेलवे परिसर में यूटीएस काउंटर के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी नोटिस जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारी की तरफ से दिए गए हैं ताकि यहां पास धारक रेल कर्मचारियों के वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। अंबाला रेल मंडल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करना था। इस संबंध में दो दिन पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे और सभी तैयारी में भी जुट गए थे। लेकिन शुक्रवार को व्यस्तता के चलते डीआरएम कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण नहीं कर पाए। इसलिए निरीक्षण करने का दिन सोमवार निर्धारित किया गया। लेकिन आज भी डीआरएम खुद निरीक्षण पर नहीं आए और उनकी जगह एडीआरएम देवी सिंह मीणा ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

तीन घंटे तक जांची व्यवस्था
कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण सोमवार शाम लगभग चार बजे शुरू हुआ था जबकि स्टेशन पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी सुबह से कार्रवाई में जुटे रहे। निरीक्षण की शुरुआत प्रवेश द्वार से हुई। इसके बाद पार्किंग को खंगाला गया और ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पार्सल कार्यालय सहित प्लेटफॉर्म एक पर स्थित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों के रिटायरिंग रूम को भी देखा और यहां भी कुछ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर शौचालय में कर्मचारी से जवाब लेते विभागीय अधिकारी। संवाद

अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर शौचालय में कर्मचारी से जवाब लेते विभागीय अधिकारी। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed