फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employee caught making obscene video of female doctor in college toilet

Ambala News: महिला डॉक्टर की कॉलेज शौचालय में अश्लील वीडियो बनाता कर्मचारी काबू

Sun, 12 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employee caught making obscene video of female doctor in college toilet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। सद्दोपुर स्थित एक कॉलेज के शौचालय में महिला डॉक्टर शिक्षिका की एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान लालडू के कुराली निवासी आर्यन उर्फ टन्नी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस रविवार कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी के मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है ताकि एफएसएल में भेजकर उसकी जांच करवाई जा सके कि आखिर पहले कोई वीडियो बनाया है कि नहीं।




बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में सिटी निवासी महिला डॉक्टर ने बताया कि वह सद्दोपुर के कॉलेज में पढ़ाने आती हैं। 11 अक्तूबर की सुबह वह अपने डिपार्टमेंट के महिला शौचालय में जा रहीं थी तो एक लड़के को बाथरूम के साथ बनी सीढि़यों पर मोबाइल पकड़े देखा। युवक कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। जैसे ही वह बाथरूम के केबिन में थी तो लगा कि नीचे एक जगह में से लाइट आ रही थी। झुक कर देखा तो मोबाइल से मूवी बनाई जा रही थी। जब हल्की सी आवाज महसूस होने पर ऊपर देखा तो एक युवक देख रहा था। तुरंत ही शौचालय से बाहर निकलने के बाद युवक वाले शौचालय को खटखटाया, तभी समस्त स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed