फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers roared for pending demands, demonstrated for 4 hours

लंबित मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी, 4 घंटे किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers roared for pending demands, demonstrated for 4 hours
धुलकोट कार्यालय में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : Ambala
अंबाला। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने राज्य कमेटी के निर्णयानुसार उपमंडल अधिकारी टीआरडब्ल्यू उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम धूलकोट कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

30 सूत्री मांग पत्र को लेकर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सब यूनिट स्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता यूनिट सचिव विकास वर्मा ने की। मंच संचालन सह सचिव हरपाल सिंह ने किया। इसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया व 30 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी। वहीं आने वाले आंदोलनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। मांग पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम सामान वेतन लागू करने, नई पेंशन निति रद्द करने सहित अन्य मांगों की जानकारी दी गई। धरना प्रदर्शन में जसबीर सिंह, निखिल, अनिल, सुरेश, निर्मल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed