फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity related problems will be heard through three tier system

Ambala News: थ्री टायर प्रणाली से सुनेंगे बिजली संबंधित समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity related problems will be heard through three tier system
अंबाला। जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए थ्री टायर प्रणाली को चुना गया है। इस प्रणाली में उपभोक्ता सबसे पहले टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों से संपर्क कर सकता है। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तब वह संबंधित क्षेत्र के जेई और एसडीओ के दूरभाष पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने कहा कि बिजली से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए थ्री टायर प्रणाली को अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूएचबीवीएन की तरफ से टोल फ्री नंबर 1912, 1800-180-1550 के साथ व्हाट्सएप नंबर 98159-61912 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित शिकायत किसी भी समय दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा अंबाला कैंट, शहर, नारायणगढ़ और शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्रों के नंबर भी सार्वजनिक किए हैं।
जिले में बने चार बिजली सुविधा केंद्र
अंबाला कैंट बिजली सुविधा केंद्र के नंबर 9315118250, 9315118243 व 9315457391 हैं। इसी प्रकार अंबाला शहर बिजली सुविधा केंद्र के नंबर 9315118220, 01712540125 व 01712540126, नारायणगढ़ शहर बिजली सुविधा केंद्र 9355220954, शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्र 9315014112 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

अंबाला कैंट में 6 उपमंडलों पर यहां करें संपर्क
अंबाला कैंट कार्यालय उपमंडल अधिकारी नंबर 1 के एसडीओ 9315118251, जेई 8708999174, 9812716570, 9812899707, उपमंडल अधिकारी नंबर 2 के एसडीओ 9315118246, जेई 9354268515, 9315118233, 9416885525, उपमंडल अधिकारी बब्याल एसडीओ 9315118253, जेई 9354268436, 9729444642, उपमंडल अधिकारी इंडस्ट्री एरिया एसडीओ 7419390442, जेई 9466822538, 9354612357, 9354485105, उपमंडल अधिकारी केसरी एसडीओ 9315457385, जेई 7015766484, 7419170248, उपमंडल अधिकारी बराड़ा एसडीओ 9315457386, जेई 9315056619, 9416232852, 9416550770 के नंबरों पर बिजली उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकता है।

शहर में यहां करें संपर्क
अंबाला शहर उपमंडल अधिकारी ईस्ट बादशाही बाग एसडीओ 9315118227, जेई 9355376620, 9315118239, 9355132590, उपमंडल अधिकारी वेस्ट घास मंडी 9315118219, जेई 7206209481, 9812625691, उपमंडल अधिकारी माडल टाउन एसडीओ 9315118228, जेई 9306330204, 9315118224, उपमंडल अधिकारी चौड़मस्तपुर एसडीओ 9315457394, जेई 9034129655, 9034776113 पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा नारायणगढ़ उपमंडल अधिकारी नारायणगढ़ एसडीओ 9355726353, जेई 9315118233, 8708131021, उपमंडल अधिकारी शहजादपुर एसडीओ 9355220969, जेई 9315014115, 9315014104, 9315014103 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed