फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity employees who went to recover pending bills were abused.

Ambala News: लंबित बिल की रिकवरी करने गए गए बिजली कर्मचारियों से गाली-गलौज

Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees who went to recover pending bills were abused.
अंबाला। छावनी के छप्पर बंद मोहल्ले में 90 हजार रुपयें के बिजली बिल की वसूली के लिए गए बिजली कर्मचारियों से कुछ लोगों ने गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। विभाग के कर्मचाचरियों ने इस संबंध में रिंकू व उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी को दी है। इसके अलावा बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को 12 क्रॉस रोड स्थित बिजली कार्यालय में प्रदर्शन किया। यूनियन के पूर्व सर्कल सचिव राजकुमार ने धरने का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान तिलक सिंह ने बताया कि 29 शनिवार को दो कर्मचारी बिजली बिल की रिकवरी के लिए छप्पर बंद मोहल्ला में मकान नंबर 1908 में गए थे। इस मकान का बिल लगभग 90 हजार रुपये पास था। यहां रिंकू और उनके परिजनों ने कर्मचारियों के साथ गाली- गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यूनियन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीओ को उक्त उपभोक्ता के नाम पर एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया है और चेतावनी दी है कि जब तक उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कोई कर्मचारी रिकवरी पर नहीं जाएंगे। इस मौके पर सब यूनिट दो के प्रदान बलवंत यादव और उनकी कार्यकारिणी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

पहले भी हुआ था विवाद
इससे पहले सरसेहड़ी गांव में भी लंबित बिल की रिकवरी को लेकर गए सब यूनिट नंबर दो के कर्मचारियों के साथ भी विवाद हुआ था और उनसे धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज किया गया था। इस संबंधित में संबंधित एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने 14 नवंबर को सरसेहड़ी गांव निवासी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज किया था और इस मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed