अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को धूलकोट बिजली निगम कार्यालय में गेट मीटिंग की। इस दौरान अंबाला कैंट, अंबाला शहर और नारायणगढ़ यूनिटों ने मिलकर एसई स्टोर एवं वर्कशॉप, निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय परिषद में मुख्य प्रांतीय प्रवक्ता देवी प्रसाद भट्ट ने की।
एससीएसएंडडब्लू और निगम मैनेजमेंट द्वारा राकेश कुमार जेई और सतीश कुमार जेई की बदनियत और भेदभाव पूर्ण तरीके से तबादला करने के विरोध में बैठक की गई। पदाधिकारियों ने कहा उपरोक्त दोनों जेई अपना कार्य बहुत ही मेहनत और ईमानदारी से कर रहे हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है लेकिन संबंधित अधिकारी का रवैया भेदभाव पूर्ण रहा है। अध्यक्ष देवी प्रसाद भट्ट, राज कुमार सैहला और सचिव विकास मंगल ने बताया कि अगर उपरोक्त दोनों कर्मचारियों का तबादला नहीं रोका जाता तो यूनियन इस लड़ाई को किसी भी हद तक लेकर जाएगी। इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी निगम मैनेजमेंट की होगी। इस गेट मीटिंग में मुख्य रूप से जय नारायण शर्मा, विकास मंगल, राज कुमार सैहला, सुशील सिंगला, एसएस नरवाल, एसके तनेजा, सतवीर देशवाल, तरसेम राणा, शेर सिंह सोनू यादव, सुभाष सैनी, तिलक सिंह ,गुरप्रीत कंबोज, सुदेश कुमार, तलविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, रमेश कुमार, गुरमीत सिंह आदि ने की है। संवाद