फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity employees burnt the effigy of the government.

Ambala News: बिजली कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees burnt the effigy of the government.
अंबाला सिटी में बिजली निगम के एसई कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। प्रवक्ता
निजीकरण के खिलाफ भड़के, कल से हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (एचईआरसी) के अध्यक्ष मुकेश गर्ग का पुतला फूंका। यह विरोध गुरुग्राम और नूंह सर्कल में निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरेलल लाइसेंस दिए जाने के खिलाफ था।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीसी यूनियन के महासचिव राजेश चंद्र सिरोही ने किया। मंच संचालन एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने किया। वक्ताओं ने बताया कि दो महीने पहले सरकार के साथ पैरेलल लाइसेंस रद करने, स्मार्ट मीटर प्रणाली रोकने और एग्री डिस्कॉम न बनाने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद एचईआरसी ने निजी कंपनी को पैरेलल लाइसेंस देकर कर्मचारियों के साथ सीधा धोखा किया है। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के मलकीत सिंह, रोडवेज से बढ़ाना, राजकुमार सेहला, विकास और विनोद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

आंदोलन का अगला चरण
सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में बुधवार, 21 अक्तूबर को अंबाला के सभी सब-डिवीजन कार्यालयों पर गेट मीटिंग होगी। इस दौरान लाइसेंस के आदेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। मोर्चे के प्रतिनिधियों ने 22, 23 और 24 अक्तूबर को तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल का भी एलान किया है। यह हड़ताल निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed