{"_id":"68e575efc1e8b2c32009f6a2","slug":"electricity-corporations-shock-on-the-festival-if-the-bill-is-more-than-rs-10000-the-connection-will-be-disconnected-ambala-news-c-36-1-amb1003-151019-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: त्योहार पर बिजली निगम का झटका, 10 हजार रुपये से अधिक बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: त्योहार पर बिजली निगम का झटका, 10 हजार रुपये से अधिक बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन
Wed, 08 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में कनेक्शन काटता बिजली कर्मचारी। निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। त्योहार पर बिजली निगम ने समय से बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। अब जिन लोगों का बिजली का बिल 10 हजार रुपये से अधिक बकाया है उनका बिजली का कनेक्शन विभाग काट देगा। बिजली निगम की ओर से अब ऐसे उपभोक्ताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनका बिजली बिल भी 10 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है। इन उपभोक्ताओं को भी बिल भरने का मौका दिया जा रहा है, इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम की ओर से पांच हजार कनेक्शन काटकर 50 करोड़ की रिकवरी की गई है।
निगम ने अंबाला सर्कल में 72 टीमें बनाई, करेंगी चेकिंग
बिजली निगम की ओर से त्योहारी सीजन में चेकिंग के लिए सब डिवीजन स्तर पर टीम का गठन किया गया है। यह गठन पूरे सर्कल में किया गया है। निगम ने 72 टीमों का गठन किया है। इन टीमों में जेई, फोरमैन, लाइनमैन शामिल किए गए हैं। यह टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर चेकिंग करेंगी। निगम की ओर से चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसके साथ ही जिन लोगों ने बिजली बिल नहीं भरा है, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी चल रही है।
घरेलू उपभोक्ता पर शहर में 45 करोड़ व ग्रामीण क्षेत्र में 30 करोड़ बकाया
अभी सर्कल में चल रहे और काटे गए बिजली कनेक्शन पर बिजली निगम का करीब 75 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें कामर्शियल उपभोक्ता पर 24 करोड़ बकाया था। इस राशि में से निगम की ओर से रिकवरी भी की गई है। जिन उपभोक्ता के बिल की राशि 1 लाख से ऊपर पहुंच गई थी, उनके कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
डिफाल्टर उपभोक्ता से रिकवरी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम की ओर से एक लाख से ऊपर की बकाया राशि वाले उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं। अब किसी का 10 हजार रुपये से अधिक बकाया बिल है तो उसका बिजली का कनेक्शन भी काटा जाएगा।
- सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिवीजन