{"_id":"66f9bda500e831687508be34","slug":"electricity-corporation-will-change-the-switch-in-six-months-ambala-news-c-36-1-amb1003-130423-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली निगम छह महीने में बदलेगा स्विच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली निगम छह महीने में बदलेगा स्विच
विज्ञापन
शहर में कर्मचारी बिजली ठीक करते हुए।
अंबाला सिटी। गर्मी में बिजली की खपत कम होते ही बिजली निगम ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। निगम आगामी छह महीनों में पुराने स्विच, जंपर को बदलकर ठीक करेगा और कमजोर लटकी ढीली तारों को भी टाइट कर मरम्मत भी करेगा। यह कार्य निगम ने शुरू कर दिया है।
निगम अधिकारी सब डिवीजन स्तर पर परमिट लेकर कार्य को कर रहे हैं और लगातार अंबाला सर्कल में इस कार्य को किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से यह कार्य शुरू हो गया है। निगम अधिकारी सब डिवीजन स्तर पर परमिट लेकर 2 से 4 घंटे में इस कार्य को क्षेत्र अनुसार कर रहे हैं। इस कार्य को दिन में ही किया जाएगा।
पहले सर्वे कर कमियों को किया चिन्हित, अब होंगी दूर
दरअसल, गर्मी के सीजन में खासकर अप्रैल से लेकर अगस्त माह तक बिजली खपत ज्यादा बढ़ जाती है। जुलाई और अगस्त माह में तो रोजाना एक करोड़ यूनिट तक बिजली खपत दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में कई एरिया ऐसे होते हैं, जहां ट्रांसफार्मर पर कमजोर स्विच, जंपर के कारण बार-बार फ्यूज उड़ने से बिजली कट लगते हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने पर उन एरिया में बिजली दिक्कत बढ़ती है।
इसके साथ ही कई जगहों पर कमजोर तारों के टूटने के कारण भी बिजली गुल हो जाती है। गर्मी के सीजन में निगम ने ऐसे एरिया को चिन्हित किया और अब स्विच, जंपर को बदला जाएगा और कमजोर तारों को भी टाइट किया जाएगा। इसके लिए निगम ने फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
छह महीने चलेगा यह कार्य, अगले गर्मी के सीजन की होगी तैयारी : गोयल
अंबाला सर्कल बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि बारिश के कारण गर्मी कम होने से बिजली खपत कम हो गई है। 15 अगस्त तक बिजली लोड ज्यादा रहता है, इसके बाद कम होता रहता है। फील्ड में पहले से नए कार्य भी चल रहे हैं। साथ ही मरम्मत कार्य भी शुरू किया गया है।
निगम ने ट्रांसफार्मर और ढीली व कमजोर तारों पर कार्य करना शुरू कर दिया है। अगले छह महीने तक लगातार मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसमें पुराने स्विच, जंपर को ठीक किया जाएगा, जहां यह बदलने होंगे, वहां बदले भी जाएंगे। कमजोर तारों की मरम्मत भी की जाएगी। सर्दी के मौसम में यह कार्य किया जाएगा। पूरे सर्कल में सब डिविजन अधिकारी परमिट लेकर कार्य को कर रहे हैं।