{"_id":"66736c834deb750801055664","slug":"electricity-consumption-increased-crossed-one-crore-units-in-june-ambala-news-c-36-1-amb1003-124817-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बढ़ी बिजली की खपत, जून महीने में एक करोड़ यूनिट के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बढ़ी बिजली की खपत, जून महीने में एक करोड़ यूनिट के पार
विज्ञापन
अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बिडिंग के काम
अंबाला सिटी। गर्मी का रिकॉर्ड टूटने के बाद अब बिजली की खपत का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले वर्ष गर्मी के पूरे सीजन में बिजली खपत 101.14 लाख यूनिट तीन जुलाई को रिकॉर्ड की थी। यह खपत तब रिकॉर्ड हुई थी, जब धान रोपाई का कार्य भी जोरों पर था, लेकिन इस बार तो अभी तक धान रोपाई के कार्य ने जोर भी नहीं पकड़ा है।
बिना धान रोपाई कार्य शुरू हुए ही खपत 17 जून को 107.63 लाख यूनिट प्रतिदिन रिकॉर्ड की जा चुकी है। अब धान रोपाई सीजन शुरू होने पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा। जिससे बिजली निगम के लिए भी चुनौती होगी। वहीं, पिछले चार दिनों की बात करें तो खपत लगातार 1 करोड़ से ऊपर पहुंच रही है। खपत बढ़ने से अघोषित बिजली कट भी बढ़ गए हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
सबसे ज्यादा समस्या लो वाल्टेज की
रात के समय में लो वाेल्टेज की ज्यादा दिक्कत रहती है। इससे एसी, पंखे, कूलर सही तरीके से नहीं चल पा रहे। बिजली निगम के पास रोजाना 1 हजार से ज्यादा शिकायत बिजली संबंधित पहुंच रही हैं। वहीं, शहर के आखिरी छोर पर पानी पहुंचने में भी दिक्कत सामने आ रही है। कुछ ऐसी भी जगह हैं, जहां सुबह व शाम की बजाए एक ही समय में पानी पहुंच रहा है। शहर में 54 एमएलडी पानी की रोजाना खपत है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी देने के अपने शेड्युल में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
पिछले चार दिन में इतनी रही बिजली खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
15 जून 104.42
16 जून 104.01
17 जून 107.63
18 जून 102.91
वर्जन
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। अगर कहीं बिजली संबंधित दिक्कत आती है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जा रहा है। दिन और रात के लिए अलग-अलग टीम कार्य कर रही है। ओवरलोड होने वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिविजन, बिजली निगम।
वर्जन
शहर में सुबह व शाम दो समय पानी की सप्लाई दी जा रही है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से उन क्षेत्र में पानी को लेकर थोड़ी दिक्कत जरूर आ रही है, जो कॉलोनी शहर के अंतिम छोर पर बसी हैं। उन एरिया में कभी लेट पानी पहुंच रहा है तो कभी एक बार ही मिल पा रहा है। यह समस्या रोजाना नहीं है। सभी लोगों से आह्वान है कि गर्मी के समय में नल को खुला न छोड़े। इससे सभी तक पानी पहुंच सके।
कर्णबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला शहर।