फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electrician fell below 25 feet due to electrocution

करंट लगने से 25 फीट से नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electrician fell below 25 feet due to electrocution
सैन्य क्षेत्र स्थित बब्याल भूरमंडी के निकट नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद 11 केवी की लाइन बिछाते समय एक प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन न झुलस कर गिर गया। तोपखाना बाजार स्टाफ रोड निवासी विजय कुमार करीब 25 फीट की ऊंचाई पर खंभे में चढ़कर लाइन जोड़ने का काम कर रहा था। हालांकि काम के लिए पीछे से मेन लाइन बंद करवा रखी थी कि अचानक हाथ पर करंट लग गया। जोरदार झटके के साथ ही विजय ऊपर से नीचे गिर गया। हाथ व कलाई झुलसने के साथ अन्य चोटें लगने पर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय के एक्सरे भी करवाए। फिलहाल विजय की हालत में सुधार है। एमईएस के ठेकेदार काली ने बताया कि उसने ट्रांसफार्मर लगाने का ठेका लिया था। घायल विजय एक दिन पहले ही उसके पास काम करने के लिए आया था। शनिवार को भी वह नियमित तौर पर काम कर रहा था कि अचानक पीछे से एक तार में करंट आ गया और उसने विजय को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि करंट लगते ही वह झटके से गिर गया, वरना यह हादसा जानलेवा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed